सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Best Motivational Quotes In Hindi | Khud Ko Pehchano

Best Motivational Quotes In Hindi|Inspirational Thoughts|सोचों और समजो। खुद को पहचानो.|



Khud ko pahchano

नमस्ते दोस्तों, कैसे हो ? परेशान हो ? दुखी हो या फिर तनाव में हो ! तो थोड़ी देर के लिये थोड़ा तनाव बाजू में रखों। मैं आज आपके लिये ऐसी स्पीच लाया हूँ कि, आपका टेंशन थोड़ी देर के कम हो जाएगा या फिर कह सकते हो कि, हमेशा के लिऐ भी दूर हो सकता है। बस आपको अपना दिमाख थोड़ा शांत रखना है। ताकि आप मेरी बातें ध्यान से पढ़ सके।

आज हर कोई किसी न किसी परेशानी से ग्रस्त है। चाहे कौन सी भी हो, मतलब किसीको धंदे का , किसी को घर का , किसीको अपने प्रिय व्यक्ति का या फिर न जाने किस किस चीज का प्रेशर होता है। खास तौर से किसी को अपने प्यार का टेंशन है। आज मैं यही बताना चाहता हु की, आप तनाव लेते हो उससे कुछ नही होता सिर्फ आपका दिमाख, ऊर्जा और वक्त बर्बाद होता है। कुछ हासिल नही होता। 



समय इंसान को ऎसी स्तिथि में लाता है कि आपका सोचना और काम करना बंद कर देता है। आपको कुछ नही समझता कि क्या करना और क्या नही करना। आपकी सोचने की क्षमता कम हो जाती है, और आप बस सोंचते ही रह जाते है।

देखो हर एक समस्या का हल होता है बस वो हल हमे ढूंढने की जरूरत होती है। उसके लीये संयम बना रखना जरूरी है। जैसे ही ऐसी कोई परिस्तिथि अति है तो आप बस सोचना कम करो और काम ज्यादा करो। यानें कि ये कैसे हुआ ? क्यों हुआ ? बस हुआ सो हुआ अब क्या करना है और कौन सा कदम उठाना है, इसके बारे में थोड़ा सोचो और हो सकें उतना जल्दी काम को लग जाओ। दिल को थोड़ा शांत रखो और दिमाख को थोड़ा ज़ोर दो ताकि नये नये पैंतरे बाहर आ सकें। 



ये जो घड़ी है ना ये अच्छे अच्छे को हिला देती है। और कुछ सीखा भी देती है। हमेशा घड़ी को अपने जीवन मे साथ रखो और समय के साथ चलते रहो। ये भी सच है कि समय बदल जाता है। समय बुरा आता है। समय इंसान को झिरो यानी निश्क्रिय बनाता है। मगर ये भी एक सचाई है कि समय के साथ बहुत सारे लोग अपनी तकदिर बना देते है। क्यों कि उनको समय के साथ चलना आता है और समय को अच्छी तरह से उपयोग करना भी आता है। तभी तो ओ लोग ऊंचाई के शिखर पर जा पहुंच ते है। अपने आप को पहचानो, खुद को ढूंढ़ो, खुद को बदल दो और खुद की कला को पहचानो। 




खुद की एक अलग पहचान बनाओ। ये तभी संभव हो सकता है जब आप खुद को पहचान लोगें और अपनी बुराइयों को समझे और अच्छी सोच लेके एक नये मुकाम को पहुंच जाओ।

हर एक इंसान में अच्छा और बुरा गुण होता है बस आपको एक अपना अच्छा गुण परखना है, जिसमे आपको रुचि है। फिर क्या उस अच्छे गुण को और अच्छा बनाने की कोशिश करते रहो। देर लगेगी परंतु उस चीज को या फिर उस कला को कभी मत छोडो बस उसे और अच्छा और सटीक बनाओ। थोड़ा वक्त लगेगा आगे बढ़ने के लिये मगर, इरादा मत बदलना और रास्ता मत भटकना। खुद को इस तरह से तैयार करो कि, उस काम को अपनी एक हॉबी बनाओ और ज्यादा से ज्यादा खुदको उसमे ढाल दो और फिर देखो तुम्हारा सक्सेस का ग्राफ कैसे आगे बढ़ता जाएगा कि आप यकीन नही करोगें। बस पूरी मेहनत से और शिद्धत से करो। वक्त आपका चलेगा आपको वक्त पे डिपेंड नही रहना होगा।



अपने आपसे पूछते रहो की, क्या मैं ठीक कर रहा हु या नहीं! या फिर इससे किसको फायदा है ? उसमे खुदका कितना फायदा है? वैसे हर एक चीज़ फायदे के लिए करना ये भी एक गलत सोच है, क्योंकि आप कुछ ऐसा कर रहे हो कि आपको अलग अहसास और एक नई ऊर्जा भी मिल रही है तो फिर क्या हर्ज है करने में। काम करते रहो फल तो मिलना ही है। अभी से फल की चिंता मत करो कि फल आयेगा या नही ? कैसा आयेगा ? कब आयेगा ? इतना मत सोचों बस काम करते रहो। एक दिन आपका होगा ये बात ध्यान रखो।





खुद को इतना जलाओ यानी खुद को ऐसे जलाओ की हर वक्त वही चीज के बारेमें सोचों भले उस के लिऐ अपने आपको कितना भी बलिदान देना पड़े। अपने गुणो को समझो उसे और बेहतर बनाने की कोशिश करते रहो।




एक अच्छा इंसान बननेकी की कोशिश करो। एक अच्छा प्रयास आदमी को और बेहतर बनाता है। शुरुवात में बहुत कठिनाइया आयेंगी मगर हार नही माननी चाहिए। सपने देखों और सच करने की ठान लो एकदम सच्चे दिल से फिर सफलता आपके पास दौडक़र आएगी।




हमेशा अपनी सोच को सकारात्मक तरीक़े से देखना और काम करते रहना यही सचाई है। अगर आपकी भी कुछ समस्या है तो मेंरे साथ शेयर करना न भूले। आपका कुछ सुझाव है तो नीचे कमेंट करो। 

Motivational stories about Life यही तो है। वीडियो देखने के लिऐ नीचे दी गईं लिंक को क्लिक करे।
                Motivational Quotes



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जॉब नही है, थोड़ी खेती है तो बस ये करो..Organic Kheti| जैविक खेती

जॉब नही मिल रहा है, अगर थोड़ी खेती है तो बस शर्म छोड़ो और ये करो।| आर्गेनिक खेती।जैविक खेती। Organic Vegetables & Fruits. Organic Farming दोस्तों मैं आज आपको मेरी खुद की सच्ची  कहानी बतानेवाला हु। कुछ लोग जो सच मे बहुत पढ़ाई कर के जॉब या अच्छी सैलरी ना मिलने से परेशान है, उनके लिए ये ब्लॉग एक अच्छी राह दिखाने के लिए पर्याप्त है। एक हारे हुए पढ़े लिखे नौजवान को एक मोटिवेशनल स्टोरी है। एक बार जरूर पढ़ें। मैं एक कंप्यूटर हार्डवेयर इंजीनियर हु। प्राइवेट कंपनी में कंप्यूटर हार्डवेयर इंजीनियर का जॉब करता था। मगर, जितनी सैलरी चाहिए थी उतनी कभी नही मिल पाती थी। काम भी रात दिन बहुत करना पड़ता था। सैलरी भी कम और ज्यादा से ज्यादा डेयली का खर्चा निकल पाता था। नया कुछ भी नही कर पाता था। फिर मैंने अपना खुद का कंप्यूटर का रिपेरिंग और सेल्स का शॉप चालू किया और उसमें भी इनवेस्टमेंट तो करना ही पड़ता है। ऐसे वैसे करके चालू कर दिया शॉप और काम करने लगा। कुछ दिन ऐसाही चलता रहा। मगर उसमे भी बहुत कॉम्पिटीशन तो रहता ही है और उसमें टिक कर बिज़नेस करना बोले तो बात ही कुछ और है। मैं कस्टमर के घर पर जाके...

Khamoshi, Akelapan Aur Tention kaise dur kare | Motivational Story| Best Quotes | Khud Ko Pehchano

Khamoshi, Akelapan Aur Tention kaise dur kare | Motivational Story in Hindi| Best Quotes | Khud Ko Pehchano ◆ खामोशी किसे कहतें है ? ◆ क्या होतीं हैं खामोशी ? ◆ ख़ामोशी से कैसे सामना करेंगें ? ◆ अकेलापन, ख़ामोशी और दबाव को कैसे दूर करें ? नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप ?  आज मैं आपको एक ऐसीं कहानी या फिर उसे आप एक अनुभव भी कह सकते हो। आपके मन मे ऐंसे बहुत सारे सवाल होंगें जिसका जवाब मिलना मुश्किल ही नहीं इससे छुटकारा पाना भी आसान नही है। ऐसें में आप को कुछ समझता भी नहीं, करें तो क्या करें और कैसे करें। क्यों जिंदगी में खामोशी, अकेलापन, टेंशन, दिल न लगना और ऐसा लगना कि मानो जिंदगी से सारी खुशियां और उल्हास कही ग़ायब हुआ हो। ये तब होता हैं जब कुछ ग़लत या फिर हादसा। जो सारी जीवन मे अंधेरा ले आता है। पूरी जिंदगी सूनसान और ख़ामोश हो जाती है।  कैसे होता है ये सब, कब होता हैं और क्यों होता है ? सब कुछ बताता हूं बस एक बात ध्यान रखना की कभी मायुस और उदास मत होना और जल्दबाज़ी मत करना। क्योंकि इससे अपने आप को तकलीफ़ होती है। ना जानें कोई कोई तो अपनी जिंदगी ख़तम कर द...

Earn Money from Freelancing | What is Freelance? How to Earn Money & Express Yourself in the World

Earn Money from Freelancing | What is Freelance? How to Earn Money & Express Yourself in the World | Khud Ko Pehchano फ्रीलांसर क्या क्या है ? इसका क्या मतलब है? फ्रीलांसिंग के लिए आवश्यकताएँ क्या है? खुद को फ्रीलांसर कैसे बनाएं? फ्रीलांसिंग के लिए आवेदन कैसे करें? और कहाँ करें? फ्रीलांसिंग से पैसे कैसे कमाएँ? नमस्कार दोस्तों, कैसे हो आप ? मुझे लगता है कि अब एक दिन भी ठीक नहीं है! केवल आज की प्रतिस्पर्धा के कारण! हर किसी के पास कुछ कलाये होती हैं जो विभिन्न क्षेत्रों में हो सकती हैं। आपके पास अच्छी कलाएँ हैं लेकिन आप व्यक्त नहीं कर सकते हैं, तो इसका कोई मतलब नहीं है। इसलिए अपनी कला को पहचान कर दुनिया को व्यक्त करना चाहिए। इसलिए मेरे पास आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण विचार हैं, कैसे अपने आप को बहुत आसानी से व्यक्त करें। किस तरह से आप पैसे कमा सकते हैं, और साथ ही खुद को बाजार में पेशेवर बना सकते हैं। उस तरीके को फ्रीलांसर कहा जाता है। फ्रीलांसर का क्या मतलब है? फ्रीलांस एक ऐसा शब्द है जिसमें आप अपने घर से कहीं भी अ...